Breaking News

यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 30 सितंबर 2015

धन प्राप्ति के लिए

धन लाभ के लिए :
शनिवार की शाम को माह (उड़द) की दाल के दाने पर थोड़ी सी दही और सिंदूर डालकर पीपल के नीचे रख आएं। वापस आते समय पीछे मुड़कर नहीं देखें। यह क्रिया शनिवार को ही शुरू करें और 7 शनिवार को नियमित रूप से किया करें, धन की प्राप्ति होने लगेगी।




अगर चाहते हैं कभी ना हो पैसों की कमी….
कुछ वास्तु नियम ऐसे होते हैं जिनका पालन ना करने पर घर में पैसों की कमी हमेशा बनी रहती है। आमदनी से अधिक खर्च ऐसे घरों की आम समस्या होती है। यदि आप चाहते हैं कि आपको कभी पैसों की कमी ना हो तो नीचे लिखे वास्तुटिप्स जरूर अपनाएं।
- सोने के कमरे में, और खासकर विवाहित जोड़े के कमरे में, पूजाघर कदापि न बनाएं।
- यदि स्थानाभाव के कारण ऐसा करना ही पड़े, तो पूजास्थल को हर तरफ से पर्दे में रखें।
- पूजा-स्थान सदा साफ-सुथरा रखना चाहिए। इसे उत्तर-पूर्व अर्थात ईशान कोण – पूजा-घर में कीमती वस्तुएं, धन आदि छिपाकर न रखें।
- अलमारियां खिड़की के बाहर से दिखाई न दें।
- चेक बुक, बैंक और व्यापार के कागजात, नकद, आभूषण आदि अलमारी की तिजोरी में इस प्रकार रखें कि वह दक्षिण या नैर्ऋत्य की ओर न खुले अन्यथा धन की हानि होगी।
- तिजोरी शयनकक्ष में नहीं रखें। यदि रखनी ही हो, तो दक्षिण भाग में इस तरह रखें कि उसका मुंह उत्तर अर्थात कुबेर की दिशा की ओर खुले, धन लाभ होगा।




अगर आप पैसों की कमी से जुझ रहे है। घर में आमदनी से अधिक खर्च आपके लिए अक्सर मानसिक तनाव का कारण बन जाता है तो नीचे लिखे वास्तुप्रयोग अपनाकर आप मां लक्ष्मी की प्रसन्नता प्राप्त कर सकते हैं।
- साल में एक दो-बार हवन करें।
- घर में अधिक कबाड़ एकत्रित ना होने दें।
- शाम के समय एक बार पूरे घर की लाइट जरूर जलाएं। इस समय घर में लक्ष्मी का प्रवेश होता है।
- सुबह-शाम सामुहिक आरती करें।
- महीने में एक या दो बार उपवास करें।
- घर में हमेशा चन्दन और कपूर की खुशबु का प्रयोग करें।
- जो व्यक्ति श्रेष्ठ धन की इच्छा रखते हैं वे रात्रि में सत्ताइस हकीक पत्थर लेकर उसके ऊपर लक्ष्मी का चित्र स्थापित करें, तो निश्चय ही उसके घर में अधिक उन्नति होती है।
- किसी शुक्रवार के दिन रात्रि में पूजा उपासना करने के पश्चात एक सौ आठ बार ऊं ह्रीं ह्रीं श्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नम: मंत्र का जप करें। धन से जुड़ी हर समस्या हल हो जाएगी।


काली हल्दी को सिंदूर और धूप देकर तथा चांदी का सिक्का लाल कपड़े में लपेट कर धन स्थान पर रखें। शीघ्र ही कहीं से धन आगमन की सूचना मिलेगी।


अचानक धन प्राप्ति के लिए बरगद की जटा में अपनी मनोकामना कहते हुए गांठ लगा दें। प्राप्त हो जाए तो गांठ खोल दें।


जल की निकासी ठीक करे :
बहुत से लोग इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं कि उनके घर का पानी किस दिशा में निकल रहा है। वास्तु विज्ञान के अनुसार जल की निकासी कई चीजों को प्रभावित करती है। जिनके घर में जल की निकासी दक्षिण अथवा पश्चिम दिशा में होती है उन्हें आर्थिक समस्याओं के साथ अन्य कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उत्तर दिशा एवं पूर्व दिशा में जल की निकासी आर्थिक दृष्टि से शुभ माना गया है।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें