Breaking News

यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 30 सितंबर 2015

घर के माहौल को पवित्र बनाने के लिए

घर के माहौल को पवित्र बनाने के लिए शास्त्रों में एक फायदेमंद उपाय बताया गया है।
वातावरण को शुद्ध और पवित्र बनाए रखने के लिए घर में शास्त्रोक्त धुआं करना चाहिए। यह कोई सामान्य धुआं नहीं है। इसके लिए निम्न सामग्री का उपयोग किया जाता है। बाजार से किसी भी पूजन सामग्री की दुकान से लोबान, कपूर, गुगल, देशी घी और चंदन लेकर आएं। प्रतिदिन घर के मंदिर में भगवान की विधिवित पूजा-आरती के बाद गाय के गोबर से बने कंडे या उपले को जलाएं। अब थोड़ा लोबान, कपूर, गुगल, देशी घी और चंदन उस पर रख दें। जब धुआं होने लगे तब इस धुएं को पूरे घर में फैलाएं।
इस धुएं के प्रभाव से घर के वातावरण में मौजूद सभी सुक्ष्म कीटाणु नष्ट हो जाएंगे, हवा में पवित्र सुगंध फैल जाएगी। इसके अलावा घर की सभी नेगेटिव एनर्जी निष्क्रीय हो जाएगी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाएगा। आपके आसपास का वातावरण पूरी तरह पवित्र और शुद्ध हो जाएगा। प्रतिदिन ऐसा होने पर सभी देवी-देवताओं की कृपा आप पर बनी रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें